BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

गरीब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत: बिलासपुर में बनेगा अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल..दो वर्षों में मिलेगा आधुनिक अस्पताल, कलेक्टर अवनीश शरण ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संभाग के मरीजों को अब महंगे इलाज की चिंता नहीं सताएगी। जिला अस्पताल के नजदीक 75 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनने जा रहा है, जो गंभीर और आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। यह अस्पताल 36.35 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन के तहत तैयार किया जाएगा। यह पांच मंजिला अस्पताल 24 घंटे उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा से लैस होगा।

अस्पताल में आईसीयू, एचडीयू, डायलिसिस, इमरजेंसी, एमआरआई, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और पैथोलॉजी जैसी सभी सुविधाएं होंगी। गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज देकर पहले स्थिर किया जाएगा, फिर जरूरत के अनुसार जिला अस्पताल में रेफर किया जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह अस्पताल राज्य सड़क परिवहन निगम के पुराने संभागीय कार्यालय की जमीन पर बनाया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सीजीएमएससी को सौंपी गई है।

अस्पताल के निर्माण के लिए 24.95 करोड़ और अत्याधुनिक उपकरणों के लिए 11.40 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें 60% राशि केंद्र सरकार और 40% राशि राज्य सरकार देगी। यह अस्पताल गरीब मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इलाज में तेजी आएगी, जिससे गंभीर मरीजों के ठीक होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिलासपुर का जिला अस्पताल आधुनिकतम चिकित्सा केंद्रों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...