Raftaar News Cg

BILASPUR: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका: आरपी चौहान…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी चौहान ने मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जांजी में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण करने के साथ ही पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी ले। पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका होती है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने उपहार स्वरूप जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान को पौधा भेंट किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण एवं लोगों को इस हेतु प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तुरी जेआर भगत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रूचि विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक बाल्मिकी धीवर, अखिलेश सिंह, सरपंच शिवनाथ रोहिदास, सचिव परमेश्वर सोनवानी, रोजगार सहायक दिलीप कैवर्त्य सहित स्व. सहायता समूह की महिलाये एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...