BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या…कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी खुद पहुंचा थाने!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी जीवन नोरगे (65) ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में सरस्वती नोरगे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कमरे के भीतर मृतका का शव मुंह के बल पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कमरे में खून बिखरा हुआ था। वहीं पास में टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...