Raftaar News Cg

BILASPUR: सीपत टीआई के प्रताड़ना से तंग आकर आरक्षक ने थाने भीतर फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों ने रोका, टीआई ने मांगा माफीनामा…देशी शराब के साथ पकड़े आरोपी को टीआई ने लेनदेन कर छोड़ा, जानिए मामला….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना प्रभारी के प्रताड़ना से तंग आकर थाने में पदस्थ आरक्षक ने गुरुवार को थाने के भीतर ही फांसी के फंदे पर लटकने का प्रयास किया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग के अधिकारी जांच में सीपत थाना पहुंचे और आरक्षक को समझाइश दी। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाने में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप बुधवार को थाने में ड्यूटी पर तैनात था, जिस दौरान किसी बात को लेकर थाना प्रभारी से आरक्षक की झड़प हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार ने आरक्षक को गाली- गलौज कर दिया। इस गाली-गलौज सुनने के बाद नाराज आरक्षक ने गुरुवार की सुबह थाने के विवेचक कक्ष के पंखे में गमछा डालकर फांसी के फंदे पर लटकने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं, जिस वक्त आरक्षक फांसी पर लटकने का प्रयास किया, उस वक्त थाने स्टाफ की गड़ना चल रही थी। गड़ना में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप को किसी तरह से समझा बुझाकर रोका। इस घटना की जानकारी लगते ही डीएसपी उदयन बेहार सीपत थाना पहुंचें और आरक्षक को समझाइश दी।

ड्यूटी और गाली गलौज से था, परेशान: आरक्षक धर्मेन्द्र

इस मामले को लेकर आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप ने बताया की लगातार ड्यूटी करने से वह परेशान था। वहीं बुधवार की रात 12 बजे थाना प्रभारी ने उससे गाली-गलौज किया। जिसके चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ।

थाना प्रभारी ने आरक्षक से मांगा माफीनामा :-

आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप ने बताया की डीएसपी द्वारा मुझे समझाने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार ने ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात को लेकर माफीनामा मांगा।

थाना प्रभारी से स्टाफ हैं, परेशान:-

बताया जा रहा है, कि थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार थाने के स्टाफ से हमेशा गाली-गलौज कर बात करते हैं। इस बात को लेकर थाने के कई स्टाफों से उनकी झड़प हो गई हैं। वही थाना स्टाफो को बार-बार फोन कर परेशान करते हैं, जिससे थाने में पदस्थ स्टाफ परेशान रहते हैं।

थाना प्रभारी कृष्ण चंद ने कहां, ये आरोप गलत….

आरक्षक द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद जब थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार से इस विषय में बात की गई, तो उन्होंने शुरू में फांसी लगाने वाली बात छुपाने की कोशिश की। वहीं बाद में कहां की फ्रस्ट्रेशन में हो जाता हैं। उन्होंने आगे कहां की मेरे से आरक्षक की कोई बातचीत नहीं हुई थी, यह आरोप गलत हैं।

उदयन बेहार, डीएसपी:-

इस मामले में डीएसपी उदयन बेहार से बात की गई, तब उन्होंने बताया की आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप से पूछताछ कर उन्हें समझाया हूं। आरक्षक सीपत थाने से कोटा जाना चाहता हैं, जिसे मेरे द्वारा फॉर्वड कर दिया गया हैं। शीघ्र ही आरक्षक के मांग अनुसार उनका ड्यूटी कोटा थाने में लगाया जायेगा।

सीपत टीआई को हटाने क्षेत्रवासियों ने दिया, आवेदन:-

बता दे, थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार के हठी व्यवहार से पुरे क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस विषय को लेकर क्षेत्रवासियों ने एक मीटिंग की हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी को सीपत थाने से हटाने की मांग कर, भाजपा के उच्च नेताओं से शिकायत कर आवेदन दिए हैं।

50 पाव देशी शराब के साथ पकड़े, टीआई ने लेन देन कर छोड़ा:-

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात मटियारी निवासी कमल सिसोदिया सीपत के काली मंदिर मोड के पास 50 पाव देशी मदिरा के साथ पकड़ाया था, जिसे थाने लाकर 25000 रूपये पैसों की लेनदेन कर 20 पाव देशी मदिरा में आबकारी एक्ट धारा 34,1 क, ख की कार्यवाही कर आरोपी को छोड़ दिया गया। इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा से बात करने पर मामले की जांच कर दोषी पाए, जाने पर कार्यवाही करने की बात कहीं हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...