Raftaar News Cg

RAJNANDGAON: पेट्रोल पंप मैनेजर को चाकू मारकर 14 लाख नगद की लुट, मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 आरोपी गिरफ्तार……

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पेट्रोल पंप मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट हो गई है। पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि इस वारदात का मास्टर माइंड पेट्रोल पंप का मैनेजर ही था, जिसने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक कसाई और कार के मालिक की मदद ली थी। मैनेजर की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह करना कबूल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 40 हजार रुपए जब्त किया है।

गौरतलब है, कि राजनांदगांव जिला में सोमवार की सुबह चिचोला चौकी क्षेत्र में लूट की वारदात घटित हुई थी। यहां घोरतालाब स्थित मारुति फ्यूल्स के मैनेजर राजाराम बिश्नोई ने पुलिस में 14 लाख रुपए की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजाराम बिश्नाई ने बताया था, कि वह पेट्रोल पंप के पैसों को बैंक में जमा करने जा रहा था, तभी नकाबपोश कार सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मैनेजर ने आरोपियों द्वारा चाकू से हमला करने की भी बात बताई थी। दिनदहाड़े हुए इस लूट की वारदात के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीड़ित बने पेट्रोल पंप के मैनेजर के मोबाइल फोन का सीडीआर चेक कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मैनेजर राजाराम की गतिविधि शुरू से ही थी संदिग्ध, तब आया पकड़ में:-

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि घटना के दिन पेट्रोल पंप के मैनेजर राजाराम की गतिविधि शुरू से ही संदिग्ध थी। जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप से बैंक की दूरी 16 किलोमीटर हैं। इस दूरी को मैनेजर ने 40 मिनट में भी तय नहीं किया था। जबकि अमूमन उक्त दूरी को लोग महज 20 से 25 मिनट में तय कर लेते है। वहीं पुलिस की पूछताछ में मैनेजर द्वारा रास्तें में कही भी मोबाइल से बात करने पर इंकार जताया गया था।

आरोपी मैनेजर ने लड़की से करीब 2 हजार सेकेंड मोबाइल पर की थी बात:-

सीडीआर की जांच करने पर पता चला कि उसने वारदात के बाद एक लड़की से करीब 2 हजार सेकेंड मोबाइल पर बात किया था। पूरा मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने राजाराम बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ करने के बाद भी उसने अपना मुंह नही खोला था। लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को उसकी प्रेमिका का खुलासा पत्नी के सामने करने की बात कही, तब वह टूट गया। इसके बाद मैनेजर ने इस वारदात में शामिल सोमेश सिन्हा और मोनू खान के शामिल होने की जानकारी दी। उसने इस लूट कांड की प्लानिंग कर वारदात में सहयोग के लिए स्वीफ्ट कार के मालिक सोमेश सिन्हा और चिकन सेंटर के कसाई मोनू खान को इस प्लान में जोड़ लिया। आरोपी के बताए मुताबिक दोनों ने कार से उसका रास्ता रोककर पैसा लूटने के बाद बड़े ही इत्मीनान से कसाई मोनू खान ने चाकू से उस पर हल्का वार कर फरार हो गए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने सोमेश सिन्हा और मोनू खान को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 40 हजार रुपए नगद और वारदात में प्रयुक्त कार और चाकू जब्त कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...