Raftaar News Cg

BILASPUR: कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आने से एक बच्ची और 3 पुरुष हो गए घायल, जेसीबी चलाकर निकाले गए, हालात गंभीर, चल रहा ईलाज, सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर: सीपत थाना अंतर्गत लगरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोड़ के पास खड़ी एक बच्ची और 3 पुरुष ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल लाया गया है और कुछ गंभीर घायलों को अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया हैं।

सिम्स चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र के चंगोरी निवासी शिव शंकर जो शुक्रवार की दोपहर अपनी बच्ची कृष्णा कुमारी के पैर का ईलाज कराने बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल लेकर जा रहा था। इसी बीच लगरा पुल के पहले मोड़ के पास ही पहुंचे थे। जहां एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुके, इस दौरान उनके साथ दो अन्य लोग भी खड़े हुए थे। इसी बीच कोयले से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक 10 बीपी 9663 बिलासपुर की ओर जा रहा था, जो इसी मोड़ के पास ही अनियंत्रित होकर यहां खड़े एक बच्ची और 3 पुरुष के ऊपर पलट गया। इस घटना में शिव शंकर और उसकी बच्ची कृष्णा कुमारी सहित दो अन्य पुरुषों को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचीं सीपत पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई हैं।

जेसीबी से खोदकर बाइक और घायलों को निकाला: 

मौके पर मौजूद रहवासियों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। जहां पहुंचकर सीपत पुलिस ने जन सहयोग से कोयले में दबे घायलों और उनके बाइक को जेसीबी से खुदवा कर बाहर निकाला।

2 को सिम्स तो 2 को अपोलो में कराया गया भर्ती: 

घटना में घायल कृष्णा कुमारी और शिव शंकर को इलाज के सिम्स लाया गया हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य को अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...