Raftaar News Cg

BILASPUR: सीपत सर्किल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वन्य क्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु की गई अपील….

BILASPUR: (प्रांशु क्षत्रिय) वन मंडल अधिकारी बिलासपुर श्री शर्मा, उप वन मण्डल अधिकारी अभिनव कुमार व वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लव नायक के निर्देशन में सीपत सर्किल के फॉरेस्ट ऑफिसर अजय बेन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर सीपत परिवृत्त के कारीछापर परिसर क्षेत्र में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य मंसूर खान, विशिष्ट अतिथियों में हिमांशु गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, कासिम अंसारी, ओम गोस्वामी, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मन्नू लाल विश्वकर्मा, रामायण सिंह मरावी, मनीराम यादव, समार सिंह विश्वकर्मा, डोमरा सिंह कोर्चो उपस्थित रहे। इस दौरान जैव विविधता पर प्रकाश डाला गया एवं वन्य क्षेत्र के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपील की गई। अतिथियों के द्वारा विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कलाशिल्प, संगीत, वस्त्र भोजन, औषधीय पौधों का महत्व को प्रदर्शित करके जैव विविधता के महत्व एवं उसके ना होने पर होने वाले खतरों के बारे में बताकर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सीपत सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर अजय बेन, बीएफओ राजा बघेल, बीएफओ सचिन राजपूत, बीएफओ राजकुमार चेलकर, लोरीक राम कुर्रे, रामदयाल खरे सहित वन प्रबंधन समिति के सदस्य, सुरक्षा श्रमिक व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!