ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दरिंदे ने 4 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार..पहले भी दुष्कर्म और चोरी के मामले में जेल जा चुका है युवक!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 27 साल के युवक ने 4 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था, पास्को एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जेल से छूटने के 15 दिन बाद चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, पीड़ित बच्ची अपने बुआ के घर आई थी और घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला वेदप्रकाश ध्रुव बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने युवक के घर का दरवाजा खोला तो परिवार वालों के होश उड़ गए, मासूम बच्ची दर्द से तड़प रही थी और आरोपी युवक सामने कुर्सी में बैठकर बच्ची को चुप रहने का हिदायत दे रहा था। परिवार वाले बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचे, जहां महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण बच्ची को जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से रायपुर रेफर कर दिया गया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि आरोपी युवक पहले भी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट चुका है। जेल से छूटने के 15 दिन बाद आरोपी ने छुरा मस्जिद पारा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में वह 6 मार्च 2025 को जेल गया और फिर जेल से छूटने के बाद आरोपी ने बुधवार को एक बार फिर नाबालिग बच्ची को अपना शिकार बनाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ 64,65(2)115(2)4(2)6 बीएनएस पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...