BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर–जांजगीर हाइवे पर चलती ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, आयरन लदा वाहन जलकर खाक…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर–जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। आयरन सामग्री लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...