Raftaar News Cg

BILASPUR: हनुमान जयंती वाले दिन बिना अनुमति DJ में “बाप तो बाप रहेगा” साथ में लहर गया तलवार, फरसा..डीजे जब्ती के साथ आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हनुमान जयंती के अवसर पर सरकण्डा क्षेत्र में बिना अनुमति के डीजे में बाप तो बाप है, के धुन पर तलवार और फरसा लहराकर धार्मिक भावना को भड़काया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर डीजे जब्त कर लिया है। वहीं अन्य युवक भाग खड़े हुए हैं। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, खमतराई निवासी शिवराज यादव पिता बहोरिक यादव 21 साल 23 अप्रैल को शाम 7 बजे दोस्त विवेक ध्रुव, दिपेश यादव के साथ हनुमान जयंती के अवसर पर भोग खाने तिलकनगर हनुमान मंदिर जा रहे थे। हुण्डई चौक के पास मिनी ट्रक में डीजे लगाकर करीब 25, 30 लोग फिल्मी गाना बाप तो बाप है, धुन पर पुरा रास्ते घेर कर नाच रहे थे। ये लोग अपने हाथ में तलवार, फरसा रखकर एक दूसरे के पीठ में चढ़कर नाचते हुए हथियार लहरा रहे थे। अश्लील गाली गलौज कर धार्मिक भावनाओं को भड़काय रहे थे। आने जाने वाले लोगों को हथियार दिखाकर डरा धमका रहे थे। श्री यादव की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इसब अली, जाबाज अली को पकड़ लिया। वहीं अन्य युवक पुलिस को देखकर भाग गए। सरकंडा पुलिस श्री यादव की रिपोर्ट पर चांटीडीह निवासी इसब अली, जाबाज अली एवं अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 153, 295 जाए, 341, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी इसब अली, जाबाज अली को गिरफ्तार कर डीजे को जब्त कर लिए है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी:

हनुमान जयंती के दिन बिना अनुमति के डीजे में फिल्मी गाना बजाकर तलवार फरसा रखकर नाचते हुए, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर डीजे जब्त किया गया है। अन्य युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

रोशन आहूजा, प्रशिक्षु डीएसपी सरकण्डा थाना प्रभारी-

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...