ChhattisgarhRaftaar News Cg

संजय वन वाटिका में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की मौत…प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप; शवों को जलाकर मामला दबाने की कोशिश, डीएफओ ने जांच टीम गठित कर 2 दिन में रिपोर्ट मांगी!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर स्थित संजय वन वाटिका में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। घटना ने वन विभाग और वाटिका प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले 4-5 आवारा कुत्ते बाड़े में घुस गए और हिरणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 15 हिरणों की जान चली गई। आरोप है कि घटना के बाद वाटिका प्रबंधन ने मामले को दबाने के लिए 14 हिरणों के शवों को जंगल के पीछे चुपचाप जला दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएफओ अभिषेक जोगावत मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बाड़े में एक मृत हिरण मिला, जबकि पीछे जंगल क्षेत्र में शव जलाने के प्रमाण भी मिले हैं। डीएफओ जोगावत ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए वाटिका प्रबंधन और वन विभाग दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दो दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ... बिलासपुर; बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल श्रीवास्त... बिलासपुर; स्ट्रीट लाइट का पोल बना करंट का जाल, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 5 मजदूर: सिरगिट्टी में स... बिलासपुर; अपोलो हॉस्पिटल पर गंभीर मरीज की शिफ्टिंग में लापरवाही का आरोप: कांग्रेस ने 7 दिन का दिया अ... बिलासपुर; छठी कार्यक्रम में युवक की पीट-पीटकर हत्या...तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर कार्यक्रम में पह...