BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा में ऐतिहासिक उपलब्धियों का किया उल्लेख!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश में हुए विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा जनता के विश्वास, पारदर्शी शासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर आधारित रही है, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, दीपक ठाकुर तथा हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी…….

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के जरिए सरकारी सहायता सीधे हितग्राहियों के खातों तक पहुंची है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिली है।

आधारभूत संरचना में हुआ अभूतपूर्व विस्तार……..

श्री साव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिला है, जबकि रेलवे के विद्युतीकरण और वंदे भारत ट्रेनों के संचालन ने देश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाया है।

विश्व मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा……

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी को भी सशक्त किया है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक पहचान और बढ़ते विदेशी निवेश भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व समुदाय के बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत के निर्माण का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है तथा केंद्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...