Raftaar News Cg

SEEPAT: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की हैक्ट्रिक बनाने हेतु समर्थन मांगने हनुमान जन्मोत्सव के दिन सीपत क्षेत्र निकले लोकसभा प्रत्याशी, मिला अपार जनसमर्थन…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मस्तूरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगलवार को धुआंधार प्रचार किया और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की हैट्रिक बनाने समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी ने ग्राम गतौरा, भिलाई, जयरामनगर, बेलटुकरी, कछार, एरमशाही, नवागांव, मुड़पार, कौड़िया, दर्राभांठा, दवनडीह, खाड़ा, धनिया, खम्हरिया, कुली, कुकदा, आमानारा, निरतु, जेवरा, जुहली, कैमाडीह, ठरकपुर, नरगोड़ा, मचखंडा, नवागांव, झलमला, कौवाताल, बरेली का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं, उन सभी चुनाव से इस बार जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस 10 वर्ष के कार्यकाल में देश हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए है, उन्होंने 500 साल पुराने रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जो बीड़ा उठाया था, उसे पूरा किया। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया, महिला आरक्षण बिल लाए, यही कारण है कि आज देश की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। बिलासपुर का वातावरण देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि लोकसभा चुनाव में ढाई लाख से अधिक वोटो से भाजपा की जीत होगी, उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, मैं हमेशा आप सबका ऋणी रहूंगा।

पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा, कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण दिखाई दे रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी जीतकर एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एवं बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद पद के लिए तोखन साहू को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है, की आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, उनके बेहतर आर्थिक प्रबंधन ने 10 साल के भीतर ही भारत को विश्व के पटल पर एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। उनके सतत प्रयासों का परिणाम है, कि देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा श्रेणी से ऊपर उठ चुके हैं। इस दौरान जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, राजकुमार सिंह, मनहरण लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल, चन्द्र प्रकाश सूर्या, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, मन्नू सिंह ठाकुर, मदन लाल पाटनवार, यदूराम साहू, बलराम पाटनवार, शिव यादव, हरिश श्रीवास, दीपक शर्मा, तुषार चंद्राकर, पुष्पेंद्र दास महंत, शिव साहू, नंदनी पवन साहू, रिज बाई नवरंग, आशीष बांकरे, देव कुमार निर्मलकर, रमनगिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...