BILASPUR: सिम्स हॉस्पिटल के लैब टेक्नीशियन को KTM सवार यूवक ने मारी ठोकर, मृत्यु, पुलिस कर रही यूवक की तलाश……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिम्स में कार्यरत लैब टेक्नीशियन ड्यूटी के बाद बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच कुदुदंड में तेज रफ्तार केटीएम बाइक के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टेक्नीशियन बाइक से गिरकर सीधे एक पत्थर में जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी के निवासी मनीष शर्मा उम्र 45 वर्ष सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद में कार्यरत था। रोज की तरह सोमवार को वह सिम्स ड्यूटी पर गया था। 4.15 बजे ड्यूटी करके वह अपनी बाइक में सवार होकर वापस अपने घर को जा रहा था। इसी बीच दोपहर 4.30 बजे कुदुदंड में तेज रफ्तार केटीएम बाइक ने टेक्नीशियन की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेक्नीशयन का सिर किसी पत्थर से टकरा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर केटीएम बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। टेक्नीशियन को तत्काल सिम्स लाया गया। जहां डॉक्टारों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिता भी बालको में टेक्नीशियन:-
मनीष शर्मा के पिता भी बालको में टेक्नीशियन थे। सेवानिवृत के बाद वह अपने बेटे के साथ ही रहते है। वहीं परिवार में मृतक की पत्नी और दो बेटियां है। पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी टेक्नीशियन पर थी।

