ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) मुलमुला थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय खूंटे (22 वर्ष), निवासी भलवाही (लगरा), थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। मामले की शिकायत मिलने पर 10 मई 2026 को थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलमुला police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2) (एम), 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या एवं आरक्षक मनभावन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!