Raftaar News Cg

यूवा नेता देवेंद्र ने लहराया परचम, तोखन को लोरमी की जनता ने नकारा, ऐसा कोई सगा नही..जिसको मोदी ने ठगा नहीं, चुन-चुन कर बनाया जा रहा निशाना: सभापति गौरहा

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोकसभा के चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का लगातार बिलासपुर आना जाना शुरू हो गया है, ताबड़तोड़ सभा का आयोजन भी हो रहा है। पक्ष और विपक्ष ना केवल जीत का दावा कर रहे हैं..बल्कि एक दूसरे की सिलाई भी खोल रह हैं। मतदाता पूरे घटनाक्रम पर नजदीकी से नजर बनाए बैठे है, यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने प्रेस नोट जारी कर कही। गौरहा ने बताया कि इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होगा, निश्चित रूप से 4 जून को रिजल्ट भी अप्रत्याशित होगा।

युवा नेता देवेंद्र ने लहराया परचम:-

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं। मतदाता भावनाओं में किसी को एक बार ही मौका देता है। जबकि देवेन्द्र यादव दो बार विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा चुके हैं। देवेन्द्र यादव देश के ऐसे पहले चेहरा हैं, जिन्होने 25 साल पूर्ण करते ही युवा मेयर बने। जाहिर सी बात है, कि इस बात को बिलासपुर की जनता भी समझ रही है। कुछ बात तो देवेन्द्र यादव में है। ऐसे दूरदृष्टि की सोच रखने वाले युवा और योग्य प्रत्याशी बिलासपुर की जनता को मिलना जरूरी है। कार्यकर्ताओं और बिलासपुर लोकसाभा की जनता में देवेन्द्र यादव की उम्मीदवारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

तोखन, लोरमी की जनता ने नकारा:-

अंकित गौरहा ने कहा कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान लोरमी की जनता ने तोखन साहू को 25553 के बड़े अन्तर से नकारा है। चुनाव में धर्मजीत सिंह के हाथों तोखन को हार का सामना करना पड़ा। स्पष्ट है कि लोरमी आम जनमानस के बीच उनकी छवि और स्थिति ठीक नहीं है। यद्यपि भाजपा नेता तोखन को बढ़ा चढ़ाकर बता रहे हैं। लेकिन सभी लोग जानते हैं, कि तोखन के पास उपलब्धियों के नाम शून्य है।

बनाया जा रहा, भय का वातावरण:-

सभापति गौरहा ने कहा मात्र पांच महीनों में प्रदेश की जनता में अराजकता और भय का वातावरण है। कांग्रेस नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कर जनता पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को झूठे मामलों में फसाने की खुली धमकी दी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ जैसे शांत और अमन पसंद प्रदेश में इस तरह का माहौल दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता देख भी रही है..और समझ भी रही है।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको ठगा नहीं….

सभापति ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। चाहे योगी आए या मोदी, जनता झांसा में नहीं आने वाली है। धर्म और सपनों के सहारे वैतरणी पार नहीं होने वाली है। लोग सच ही कहते हैं कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। पिछले तीस सालों से बिलासपुर लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं। लेकिन विकास के नाम पर बिलासपुर को कुछ हासिल नहीं हुआ हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा नेताओं के लोक लुभावन वादों से त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को रोजगार और गरीबों के खाते में 15 लाख रूपये देने का वादा किया। महंगाई दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ी है। किसानों को दुगुनी आय के नाम पर छला गया। मध्यम वर्गीय परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। अब तो जनता कहने लगी है, कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिनको मोदी जी ने ठगा नहीं, लेकिन अब जनता झांसे में नहीं आने वाली है, चाहे बिलासपुर योगी आए या फिर मोदी। जनता देवेन्द्र यादव को ही आशीर्वाद देगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...