ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का 6 घंटे में खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) फुलवारी परिसर स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है। वहीं, मंदिर की मूर्ति खंडित होने की सोशल मीडिया पर फैली खबर को पुलिस ने पूरी तरह अफवाह बताया है। जानकारी के अनुसार मंदिर पुजारी की शिकायत पर 17 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली कवर्धा में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी योगेश दुबे उर्फ मोनू दुबे, देवी मिश्रा और मनीन्द्र सोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी योगेश दुबे ने मुकुट चोरी करना स्वीकार किया, जिसमें देवी मिश्रा ने सहयोग किया था। चोरी किया गया मुकुट आरोपी मनीन्द्र सोनी (सुनार) को करीब 1800 रुपए में बेच दिया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनार ने मुकुट को पिघला दिया था, लेकिन बाद में उसी चांदी से नया मुकुट तैयार कर लिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आमजन और सराफा व्यवसायियों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज के सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त न करें तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!