Raftaar News Cg

RATANPUR: किराना दुकान की आड़ में बेचता था महुआ शराब, 15 लीटर शराब सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को 15 लीटर महुआ शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बेलतरा में रहने वाला दद्दू उर्फ बजरंग जायसवाल किराना दुकान का संचालन करता है। दुकान की आड़ में वह नशेड़ियों को महुआ शराब उपलब्ध करा रहा है। सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने गांव में दबिश देकर दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देकर गुमराह करता रहा। दुकान की तलाशी लेने में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला। जिसे जब्त कर आरोपी दुकान संचालक को थाने लाया गया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायलय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को...