CrimeHealthRaftaar News Cg

महाशिवरात्रि की रात सनसनीखेज मामला; तीन साल की मासूम की कब्र खोदकर सिर का कंकाल ले गए अज्ञात…एफआईआर दर्ज!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। श्मशान घाट में अज्ञात तांत्रिकों द्वारा कथित तंत्र क्रिया के बाद तीन वर्ष की मासूम बच्ची की कब्र खोदकर उसका सिर का कंकाल निकाल ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह कब्र की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कब्र के पास मिली तांत्रिक सामग्री, गांव में फैला तनाव……

घटना हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुद-बी की है। रविवार सुबह लगभग 11 बजे खेत की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर श्मशान में बनी कब्र पर पड़ी। कब्र के आसपास दिया, चावल और झिल्ली में रखा मांस का टुकड़ा सहित कथित तांत्रिक सामग्री बिखरी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महाशिवरात्रि की रात किसी ने तंत्र क्रिया की और उसी दौरान कब्र से छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

चार फीट नीचे मिला शव, परिजनों का दावा—सिर गायब……

माहुद (बी) निवासी जितेंद्र साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह कब्र उनकी बेटी प्रिया साहू (लाडो) की है, जिसका 9 अक्टूबर 2025 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब कब्र से छेड़छाड़ की घटना सामने आ गई। परिजनों की शिकायत पर गुंडरदेही एसडीएम की अनुमति के बाद कब्र की विधिवत खुदाई कराई गई। दोपहर करीब 3 बजे वीडियोग्राफी के बीच लगभग चार फीट नीचे शव निकाला गया। परिजनों का दावा है कि शव से सिर का कंकाल गायब है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात तांत्रिक रात में सिर निकालकर दोबारा मिट्टी से कब्र ढंक गए।

बीएनएस की धारा 301 के तहत अपराध दर्ज……..

हल्दी चौकी प्रभारी नंद कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तंत्र क्रिया से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। शव को परीक्षण के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

9 माह पहले भी तंत्र क्रिया से जुड़ी हत्या……

करीब नौ माह पहले पड़ोसी गांव सिर्राभाठा में भी तंत्र विद्या से जुड़ा एक जघन्य मामला सामने आया था। वहां बैगा पुनीत राम गोंड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर उस समय भी तंत्र क्रिया से संबंधित सामग्री बरामद हुई थी। उस प्रकरण में पांच आरोपी फिलहाल जेल में हैं। एक और घटना के सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...