Raftaar News Cg

जिला अस्पताल पहुंचे बिलासपुर कलेक्टर, केवल मिले 2 डॉक्टर…28 नदारद, अनुपस्थितों के वेतन काटने के निर्देश…….??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे करीब सवा 9 बजे जिला अस्पताल अचानक आ पहुंचे। सवेरे की पाली में जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक डॉक्टरों के अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज करने शासन के निर्देश है। कलेक्टर करीब सवा 9 बजे जब जिला अस्पताल पहुंचे तो 28 डॉक्टर अनुपस्थित पाये गये। केवल दो डॉक्टर अस्पताल पहुंचे थे। सात डॉक्टरों की नाईट ड्यूटी होने के कारण उन्हें एक घण्टा बाद अस्पताल पहुंचना था।

कलेक्टर अवनीश शरण ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ डॉक्टरों के गैरहाजिरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में गरीब तबके के मरीज अस्पताल पहुंच गये थे। इलाज कराने डॉक्टरों का इंतजार करते परेशान हो रहे थे। कलेक्टर ने अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कलेक्टर के निर्देश पर अनुपस्थित सभी डॉक्टरों के एक दिन अवैतनिक करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने भी कई बार इन डॉक्टरों को समय पर उपस्थित होने की चेतावनी एवं ढर्रे में सुधार लाने की हिदायत दी थी। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉक्टरों में विशेषज्ञ एवं सामान्य दोनों किस्म के डॉक्टर शामिल थे। शासकीय के अलावा एनएचएम के अंतर्गत भर्ती डॉक्टर भी अनुपस्थित पाये गये।

जिला अस्पताल के ये 28 डॉक्टर थे, अनुपस्थित, कटेगा 1 दिन का वेतन:-

डॉ. पी.के.मित्रा, डॉ. एस.के.दास, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ.मुग्धा लाडिकर, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.जिज्ञासा खन्ना, डॉ. बुधेश्वर सिंह, डॉ. जान्हवी चन्द्रा, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. श्रीमती मंजू करण, डॉ. कमला पटनायक, डॉ. एनएस चंदेल, डॉ. एशांक बंजारे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. महेन्द्र जायसवाल, डॉ. धर्मेन्द्र रमैया, डॉ, कासिम हसन खान, डॉ. एनके साव, डॉ.रविन्द्र बागड़े, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. व्हीके मिश्रा, डॉ. रमा घोष, डॉ. दीप्ति जायसवाल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. सीपी करण, डॉ निधि कोराम तथा डॉ. रूद्राक्ष केशरवानी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...