Raftaar News Cg

सीपत के अवैध कबाड़ी कारोबार को मिल रहा सीपत पुलिस का संरक्षण, चोरी की वारदातों पर इसलिए नहीं लग पा रहा अंकुश.. नए थाना प्रभारी के लिए चुनौती….??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध कबाड़ी का कारोबार सीपत पुलिस के संरक्षण में फल फूल रहा है, बताया जा रहा है, कि पुलिस के संरक्षण में सीपत स्थित रामस्नेही कबाड़ी कारोबार का चलता फिरता दुकान आसपास के हर एक गांव में हर घर तक पहुंचने लगा हैं, साथ ही पुलिस के संरक्षण में चल रहे, इसी बड़े कबाड़ी कारोबार के सरंक्षण में आसपास के छोटे-छोटे गांव में कबाड़ी व्यपारी भी पनपकर फलने-फूलने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदात थम ही नई पा रही हैं, वारदाते एकदम बढ़ते कगार पर हैं। सीपत थाने के नए थाना प्रभारी के लिए इन चोरी की वारदातों पर नकेल कसना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

बता दे कि सीपत में क्षेत्र का सबसे बड़ा अवैध कबाड़ी का कारोबार रामस्नेही साहु संचालित करता है। इसी रामस्नेही साहु का आसपास के कई गांवों में अवैध कबाड़ी का चलता फिरता दुकान भी चल रहा हैं, जिससे चोर कबाड़ी दूकान का घर तक पहूंच जानें से अपना माल तो आसानी से खपा ले रहे हैं। सीपत पुलिस के सरंक्षण में चल रहे इसी कबाड़ी कारोबार के संरक्षण से किराना दूकान के व्यापारी भी अपने दुकान को बढ़ाकर कबाड़ी का दुकान खोलकर फलने-फूलने लगे हैं। शुक्रवार को नए थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र सिदार ने सीपत थाने का कमान सम्हाला हैं, इन चोरी के माल खरीदने वाले व्यापारियों पर नकेल कसना उनके लिए चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। आगे आने वालें दिन में यह देखने वाला बात होगा की नए थाना प्रभारी के आने से सीपत क्षेत्र में क्या कबाड़ी कारोबार का संरक्षण इसी तरह बरकरार रहता हैं और चोरी की वारदाते कितना थम पाता है।

 

 सीपत थाने में चलता हैं, महिनाबंधी, इसलिए शांत बैठे पुलिसकर्मी:-

बताया जा रहा है, कि सीपत क्षेत्र में कबाड़ी कारोबार के इस बड़े कारोबारी द्वारा सीपत थाने में हर महीना तय पैसा तो पहूंचाया ही जाता है, साथ ही पेट्रोलिंग पार्टी के जवानों सहित कई पूलिस के जवान यहां जाकर अपने हिस्से का पैसा लाते हैं। इन्हीं पुलिसकर्मियों का संरक्षण पाकर कबाड़ी क़ा अवैध कारोबारी फलने फूलने लगा हैं। घर पहुंच सुविधा होने से चोर भी खुश हैं। चोर, चोरी की वारदात अंजाम देकर अपना माल आसानी से खपा ले रहें हैं।

एनटीपीसी का पत्थर खुरचनें ग्रामीणों का लग रहा मेला:-

बता दे एनटीपीसी सीपत द्वारा प्लांट के भीतर स्टेज 3 बनने में चल रहे निर्माणाधीन कार्य के बाद जो छोटे- छोटे पत्थर के कण बच जा रहे, उसे डेम किनारे बाउंड्रिवाल के बाहर ग्राम कौडिया के पहरी में रखा जा रहा हैं, जिसमें मिलकर प्लान्ट भीतर के कई सारे लोहे के कण बाहर आ जा रहे, जिसे खुरचने आसपास के ग्रामीणों का मेला लगा रहता है और वहीं पहरी के निचे रामस्नेही कबाड़ी दुकान का चलता फिरता दुकान लगा होता हैं, जिसमें बेचकर ग्रामीण अपना रोजी निकाल ले रहें हैं। इसी छोटे कमाई से लोंग चोरी की वारदातों को अंजाम देना सीख रहे हैं।

थाना प्रभारी सीपत, कृष्ण चन्द्र सिदार:

इस मामले को लेकर सीपत थाने के नए थाना प्रभारी ने कहा कि शुक्रवार ही को मैंने चार्ज लिया हैं, पता करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!