Raftaar News Cg

JANJGIR-CHAMPA: रामदरबार से प्रतिमाएं चोरी, महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे..कहां भोलेनाथ में जल चढ़ाई मूर्ति अच्छी लगीं तो ले गई घर, जानिए मामला…..??

JANJGIR-CHAMPA: हसदेव नदी किनारे चांपा पाढ़ी घाट के पास स्थित मंदिर से भगवान राम-सीता, भगवान लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा चोरी मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का कहना है, कि मंदिर जाने पर उसे यह प्रतिमाएं बहुत अच्छी-लगी। इसलिए वे इन्हें लेकर घर आ गई। गौरतलब है कि महिला ने मूर्ति चोरी करने से पहले बकायदा भोलेनाथ को जल भी चढ़ाया था।

पुलिस के अनुसार चांपा के पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी की मूर्ति 27 फरवरी की सुबह 9:30 बजे के करीब चोरी हो गई। दूसरे दिन 28 फरवरी को मंदिर से प्रतिमा की चोरी होने की जानकारी होने पर नीम चौक सोनारपारा चांपा निवासी श्रीधर सोनी ने चांपा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला, तो उसमें एक महिला की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। पहले शिवलिंग पर पानी चढ़ाया, फिर मंदिर राम दरबार की प्रतिमा उसे अच्छी लगी, इसलिए थैले में भरकर चोरी कर ले आई। उसने मंदिर से चोरी की गई मूर्ति को पुलिस को सौंपी है।

महिला ने पुलिस को छकाने की खूब की कोशिश:

महिला की पहचान नीम चौक निवासी संतोषी सोनी के रूप में की गई। पहले तो महिला ने पुलिस को खूब छकाया। फिर पूछताछ में उसने बताया कि एक बाल्टी पानी और एक थैला लेकर वह सुबह 9:30 बजे के करीब मंदिर गई थी। पहले भगवान भोलेनाथ पर पानी चढ़ाया फिर मंदिर से राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी एवं राम दरबार की प्रतिमा उसे अच्छी लगी, इसलिए थैले में भरकर चोरी कर ले आई। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और अपने घर से चोरी की गई भगवान की मूर्ति को निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित महिला संतोषी सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मूर्ति हुई थी, स्थापित:

मंदिर से राम दरबार की मूर्ति चोरी होने पर पुलिस के होश उड़ गए थे। एक माह पहले ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, उसी दिन यहां भी इस राम दरबार की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर चोरी की इस घटना का खुलासा किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...