ChhattisgarhRaftaar News Cg

पति से विवाद के बाद महिला ने थाने में लगाई आग, इलाज के दौरान मौत…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के महिला थाना परिसर में चार दिन पहले आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 70 प्रतिशत तक जलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति से विवाद चल रहा था। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुँची थी। वहीं उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और चीखते हुए थाने के अंदर दौड़ पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत पानी और कपड़े डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुँचाया। पीड़िता की बहन ने बताया कि महिला के पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात में घर से निकाल दिया था और मारपीट कर उसकी गर्दन पर लात रख दी थी। पाँच साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी और उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित करता रहा। इस मामले की शिकायत महिला आयोग और पुलिस से भी की गई थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की मौत के बाद मामले की जांच तेज कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; मल्हार पुलिस की कार्रवाई: ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री पर छापा, 16.740 लीटर शराब ज... कांटा मशीन में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले का गबन: महावीर कोलवासरी में लाखों रुपये की गड़बड़ी का खुला... बिलासपुर; गणेश नगर की गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, सिरगिट्... गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर हत्या की, चंद घंटों में गिरफ्तार! बिलासपुर; परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला: दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी... कोयले की धूल से बेहाल ग्रामीण: साइडिंग बंद कराने अनिश्चितकालीन धरना शुरू; सांस लेने में हो रही परेशा... बिलासपुर; प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : उप मुख्यमंत्री अरुण साव, ज... मां को प्रमाण पत्र दिलाने गया था: लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी युवा जिंदगी... बिलासपुर; सूने मकान में चोरी के बाद लगाई आग: लाखों के जेवरात पार; इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर को... अंबिकापुर में महिला ने लगाए गंभीर आरोप: पति और उसके गे दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्त...