Raftaar News Cg

एनटीपीसी के सीआईएसएफ विभाग ने सामुदायिक भवन सीपत में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने लिया हिस्सा….. ?? 

बिलासपुर- (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 2 अक्टूबर को स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान मनाने को लेकर लेकर 1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे एक घंटा तक श्रमदान करने की अपील की गई थी।

जिसके तहत एनटीपीसी सीपत के औसुब इकाई के उप- कमांडेट मोहन लाल की अगुवाई में सीआईएसएफ विभाग के जवानों ने सीपत पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सामुदायिक भवन सीपत में बाहरी प्रांगड एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया, जिसमें सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया, साथ ही सीपत पंचायत के सरपंच राजेंद्र धीवर सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान सीआईएसएफ तथा ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन प्रांगण में ही वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने सीआईएसएफ विभाग के निरीक्षक कार्य बी. बिमल, ए. के. भास्कर, मनोज कुमार, निरीक्षक अग्नि महेश चंद्र मीणा एवं सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्यों के महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...