Raftaar News Cg

BHILAI:- मोबाईल में रिल्स बनाने का इतना लत, पति द्वारा मोबाईल छिनने पर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में… जानिये क्या था मामला……??

भिलाई:- (प्रांशु क्षत्रिय) मोबाईल का उपयोग दिनों दिन बढ़ने से लोगों को सोशल मीडिया का ऐसा लत लगता जा रहा है कि, इसके बीना वे कुछ पल भी नहीं रह पा रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सोशल मीडिया से जुड़े रहते है। लेकिन इस बीच भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिल बना रही एक महिला से उसके पति ने फोन छीन लिया तो महिला ने आत्महत्या कर ली हैं। पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी, कि एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि, भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

6 साल पहले हुई थी शादी:-

भूपेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि, 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी, एक बेटी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि, रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स बनाती रहती थी। मना करने पर विवाद होता था। जब रचना नहीं मानी तो गुस्से में आकर भूपेंद्र ने उसका फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...