Raftaar News Cg

बेलतरा व मस्तूरी क्षेत्र के किसानों की बढ़ रही थी पानी की समस्या…? खुटांघाट बांध से पानी छोड़ने की लगातार की जा रही थी मांग, किसानों के चेहरे में आई खुशी….?

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) विधानसभा क्षेत्र के खारंग जलाशय खुटाघाट बांध से आज लोगों की निस्तारित पानी की समस्या को देखते हुए पानी छोड़ा गया। बेलतरा व मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के किसानों द्वारा रवि फसल के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए खुटाघाट बांध से पानी छोड़ने की लगातार मांग की जा रही थी। पानी की समस्या किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी हो रही थी भीषण गर्मी पड़ने की वजह से नदी तालाब कुएं सूखते जा रहे हैं और कई जगह तो हैंडपंप में भी पानी नहीं आ रहा है।

जिसकी वजह से लोगों को पानी की समस्या हो रही है, इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने आज खुटाघाट बांध पहुंचकर विधिवत पूजा कर नहर में पानी छोड़ा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन, नीरज जायसवाल, दामोदर सिंह क्षत्रिय, जयराज दीक्षित, अनिल श्रीवास, युनुस मेमन, संतोष बघेल, धर्मेंद्र देवांगन, लक्ष्मी श्रीवास, शुभम दीक्षित, संतोष मिश्रा, कमल सिंह, वी.डी. दीवान, पवन धीवर सहित क्षेत्र के स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!