Raftaar News Cg

BILASPUR: आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद.. ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक विभाग के प्रधान आरक्षक की कर दिए पिटाई.. मामला दर्ज…..??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस और यातायात विभाग के सिपाहियों तक से मारपीट करने लगे हैं। एक माह के अंदर ऐसी 4 वारदात हो चुकी है। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार की रात शिव टॉकिज चौक में सामने आया है। प्रधान आरक्षक कमल साहू पिता स्व. रामआसरे साहू (58 वर्ष) वर्तमान में यातायात विभाग में कार्यरत हैं। बुधवार को उसकी ड्यूटी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शिव टॉकिज चौक में लगी थी। चौक में आरक्षक ट्रेफिक कंट्रोल कर रहा था। इसी बीच रात 8 बजे एक आटो आकर रूका। एक अज्ञात युवक आटो से समान उतारने लगा। इसकी वजह से ट्रेफिक जाम की स्थिति निर्मित होने लगी थी। यह देखकर यातायात विभाग के प्रधान आरक्षक ने रोक-टोक की। यह देखकर युवक गाली- गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने लोहे के एंगल से प्रधान आरक्षक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद दर्जनों लोग देखते रहे। लेकिन किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रधान आरक्षक के हाथ और गर्दन में चोट आई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!