Raftaar News Cg

मस्तुरी: बेल्ट के सहारे फांसी पर लटकी मिली पियानो मास्टर की लाश, संदेहास्पद मामला, मल्हार चौकी की घटना..पुलिस कर रही मामले की जांच….??

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरूवार की सुबह मल्हार चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे बबूल पेड़ पर बेल्ट से कसी फांसी पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल जाती हैं। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला संत कुमार कैवर्त्य पिता अनंत कैवर्त्य उम्र 34 वर्ष मल्हार से लगभग 3 किलोमीटर दूर जैतपुर नवागांव के बीच सड़क के किनारे बबूल के पेड़ पर बेल्ट के सहारे फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच आगे की जांच जुट गई। इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया की संत कुमार बैंड बाजा में पियानो बजाने का का करता था, जो बुधवार शाम को नंदमहल मोहल्ले में हो रहे नवधा रामायण के शोभायात्रा में शामिल था और शाम 4 बजे तक नवधा रामायण में गाना बजाना कर रहा था।

शर्ट 100 मीटर की दूरी पर, मोबाइल मौके से गायब:-

मृतक संत कुमार कैवर्त्य की बेल्ट से कसी लाश मिली, जिसका शर्ट कपड़ा घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिला। शर्ट के बगल में ही डिस्पोजल, ग्लास व चखना सामान मिला और मौके से मोबाइल गायब मिला है। जिससे मामला और संदेहास्पद नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...