ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मंगेतर के प्रताड़ना से युवती की मौत; पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि युवती अपने मंगेतर की प्रताड़ना और धोखे से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने जहर सेवन कर लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव पटेल (28 वर्ष), निवासी ग्राम चुहकीमाल, थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतिका (29 वर्ष) की शादी मई 2025 में केशव पटेल से तय हुई थी और दिसंबर में विवाह प्रस्तावित था। लेकिन शादी से एक सप्ताह पहले युवती को आरोपी के किसी अन्य युवती से संबंध होने की जानकारी मिली। इस बात से वह काफी आहत हो गई थी। आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे वह तनाव में रहने लगी थी। इसी तनाव के चलते 9 सितंबर 2025 को युवती ने अपने घर में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की बात सामने आई थी। पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 17 अप्रैल 2026 को थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने युवती से विवाह तय होने और उससे बातचीत की पुष्टि की, साथ ही दूसरी युवती से संपर्क में होने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!