Raftaar News Cg

BILASPUR: आयुष्मान कार्ड बनाने शहर के राशन दुकानों में 12 व 13 फरवरी को लगेगी शिविर….. अधिक संख्या में पंजीयन कराने BSP COLLECTOR ने की अपील…….??

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी को वार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगी है, उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में आज 206 शिक्षको एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मोबाईल एप के माध्यम से कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अपील की है, कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...