BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान को किया गया याद..शीर्ष प्रबंधन ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त देयकों का चेक सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। समारोह में प्रसन्न कुमार निगम (मुख्य प्रबंधक-खनन, योजना-परियोजना विभाग), सनत कुमार तिवारी (मुख्य प्रबंधक-खनन, खान सुरक्षा एवं बचाव विभाग), राकेश कुमार सरकार (कार्यालय अधीक्षक-ए1, कंपनी सचिव सचिवालय), सूर्यकांत पाण्डेय (कार्यालय अधीक्षक, केंद्रीय आवक-जावक विभाग) तथा रामजी पाण्डेय (सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग) को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत, कार्यकुशलता और समर्पण से ही एसईसीएल आज सफलता के इस मुकाम तक पहुंची है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और टीम भावना हमेशा प्रेरणादायी रही है। यहां अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कंपनी की प्रगति के लिए कार्य करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने प्रस्तुत किया। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....