Raftaar News Cg

सीपत क्षेत्र में सनातन धर्म के लोगों को निमंत्रण देने निकली भव्य अक्षत कलश यात्रा, जगह- जगह हुआ स्वागत…!! आरएसएस के स्वयं सेवकों, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया नेतृत्व…….?? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की भव्य रूप से प्राण- प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को की जाएगी। इसी कड़ी में सनातन धर्म के लोगों को निमंत्रण देने के लिए पूरे देश भर में पूजित अक्षत कलश यात्रा निकली जा रही है और लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
              सीपत क्षेत्र में रविवार को जांजी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल अक्षत कलश यात्रा बाजे की धुन में सुसज्जित रथ में निकाली गई, जो सीपत पहुँची, जहां रामभक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और एक कलश सीपत के हनुमान मन्दिर में ले जाया गया। जहाँ से पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा गुड़ी, हिंडाडीह एवं खांडा होते हुए ग्राम धनिया पहुँची। प्रत्येक ग्राम में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया और 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
                 धनिया में शोभायात्रा का भव्य स्वागत के पश्चात राम मन्दिर में पूजित अक्षत कलश की स्थापना की गई। अक्षत कलश शोभायात्रा का नेतृत्व आरएसएस के स्वयं सेवकों, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया। विश्व हिंदू परिषद के मस्तूरी प्रखंड के अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने बताया कि धनिया से 31 दिसम्बर को आसपास के 55 गांवों में अयोध्या जाने निमंत्रण के लिए कलश भेजा जाएगा। अक्षत कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजामान होता रहा। वहीं सभी सनातन धर्म के लोगों को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण भी दिया गया। अक्षत कलश यात्रा में महिला, पुरुष व बच्चे सहित सभी भक्तगण नाचते झूमते रहे। अक्षत कलश यात्रा का फूलों की वर्षा से जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सभी भक्त बारी-बारी अक्षत कलश को अपने सर में रखकर पैदल चलते नजर आए। अक्षत कलश के नेतृत्व में शामिल विहिप परिषद के रिंकू शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन धर्म के लोगों में काफी उत्साह है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में दीया से भव्य रूप से सजावट करें।

धनिया में महाकाल इवेंट ग्रुप ने किया भव्य स्वागत:-

पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा का ग्राम धनिया पहुँचने पर महाकाल इवेंट ग्रुप के सदस्यों ने फुलझडियों एवं फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। जिसे देख लोग काफी आनंदित हुए।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....