BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भवानी राईस मिल में दर्दनाक हादसा: धान की छल्ली गिरने से हमाल की मौत…औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा ताक पर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जहां काम के दौरान धान की ऊंची छल्ली गिरने से एक हमाल की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राकेश केंवट पिता रमेश केंवट उम्र 35 वर्ष ग्राम खपरी का निवासी था और बीते कुछ समय से क्षेत्र की भवानी राइस मिल में हमाल के रूप में कार्यरत था। गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे वह मिल परिसर में धान की बोरियों के पास काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक धान की ऊंची छल्ली भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना इतनी अचानक हुई कि राकेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह भारी बोरियों के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद बोरियों को हटाकर बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल तखतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि मिल परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है। तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि धान की छल्ली गिरने से मजदूर की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!