Raftaar News Cg

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बी. पी. सिंह के नेतृत्व में आतिशी स्वागत……..!! स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल…..?? 

रतनपुर:- मंत्री बनने के बाद महामाया के दरबार पहुंचे मनेद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जयसवाल का रतनपुर पहुंचने पर देवरीखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बी पी सिंह के नेतृत्व में आतिशी स्वागत किया रतनपुर प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक उनका मंत्री जी का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया गया इस दौरान फूल मालाओं, पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जगह जगह तोरणद्वार लगा कर आतिशबाजी के साथ मंत्री जयसवाल का जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप, युगल किशोर झा,शंभू दास मानिकपुरी, विक्की यादव,रमेश पांडेय, सुनील भोई, राजेश शिंदे, सुभाष जायसवाल, माधव सिंह, कमलेश चावडा, मोनू गुप्ता एसपी सिंह, राजकुमार सिंह, बी नागेश्वर राव, मनोज सिंह, कुलदीप रजक, सुनील घोरे, आशीष साहू , दिनेश मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री श्री जयसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में रुके विकास को तेज किया गया है और आने वाले समय में पूरे प्रदेश के समग्र विकास को ओर गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगवाई में मजबूत सरकार कार्यशील है और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ले जाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे है श्री जयसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संगठन के बड़े नेताओं व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप जो दायित्व उन्हें सौंपा गया, उस पर खरा उतरेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!