BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटेंगे!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को ही योजना का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में जिले के 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से विलोपित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल तथा जिला पंचायत सभापति गोविंद राम यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2024-26 के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित किए गए हितग्राहियों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। परीक्षण के बाद समिति ने बिल्हा विकासखंड के 1,059, कोटा के 2,101, मस्तूरी के 962 तथा तखतपुर के 1,751 हितग्राहियों सहित कुल 5,873 नामों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची से हटाने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे। उन्होंने पात्रता सत्यापन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिल सके और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, एनआरएलएम, उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से जुड़े जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....