Raftaar News Cg

बिलासपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, पहुंची नगर निगम टीम ने हटवाया कब्जा……..??

बिलासपुर:- नगर निगम के जोन क्रमांक 6 वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा सरकारी जमीन कब्जे की शिकायत के बाद पहुंची टीम ने कराया कब्जा हटा दिया, इसके पूर्व भी निगम ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही की थी।

तोरवा जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 सतबहानिया मंदिर आंगनबाड़ी भवन के पीछे की जमीन पर 25 डिसमिल जमीन पर पार्षद लक्ष्मी यादव द्वारा अवैध कब्जा कर जमीन पर मकान निर्माण कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर जोन कमिश्नर श्री दुबे ने शुक्रवार को निगम की टीम भेज कर तत्काल पार्षद लक्ष्मी यादव के कब्जे से सरकारी जमीन को छुड़ा लिया। निगम अधिकारियों ने बताया की ऐसा नहीं करने पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322, 323 के तहत कार्यवाही कर उक्त स्थल में किए गए बेजा कब्जा को हटा दिया जाता है। जिसमें आने वाले खर्च की वसूली नगर निगम पार्षद से करती है।

कब्जे का कार्य शुरू होते ही भड़के कॉलोनी वासी:-

सुबह जैसे ही पार्षद लक्ष्मी यादव के गुर्गे जमीन पर कब्जा करने और अवैध निर्माण करने कालोनी पहुंचे वैसे ही आसपास के लोग भड़क उठे और टेलीफोन के माध्यम से निगम को सूचना दी इसके बाद पहुंची निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी यादव और उसके गुरु को वहां से खदेड़ दिया।

3 वर्ष पूर्व में भी पार्षद के विरुद्ध नगर निगम ने की थी कार्यवाही:-

3 वर्ष पहले भी नगर निगम ने पार्षद के विरुद्ध शारदानंद नगर कालोनी की सड़क की 20 फीट जमीन पर बेजा कब्जा कर बाउंड्री वॉल खड़े करने के मामले में कार्यवाही कर पार्षद का सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा दिया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...