Raftaar News Cg

मस्तूरी विधानसभा में 5 मंडलों के पदाधिकारी ने कर दी है पिच तैयार, अब इसी पर धुआंधार बल्लेबाजी को डॉक्टर बांधी है तैयार , फिर होगी ऐतिहासिक जीत

सीपत :– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 तारीख को होने वाले मतदान से पहले बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गए। अब प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क कर अपने लिए वोट मांग सकेंगे । लेकिन इस दौरान पार्टी के झंडे ,बैनर ,पोस्टर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। अंतिम दिन मस्तूरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने भी धुआंधार चुनाव प्रचार किया। ढोल ताशा के साथ में अपने विधानसभा क्षेत्र में वे पहुंचे।

एक तरफ जहां डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने नामांकन दाखिले के बाद से गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार किया है तो वही उनके विधानसभा के मस्तूरी, सीपत जय राम नगर, गतौरा, लोहर्सी और मल्हार मंडलों में भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपजाऊ चुनावी मैदान तैयार कर दिया है। अब इसी पिच पर डॉक्टर कृष्णमूर्तिबंधी धुआंधार बल्लेबाजी करते देखे जा रहे हैं।

चुनावी पंडितों का अनुमान है कि अब तक हुए चुनाव प्रचार में डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से काफी बढ़त बना चुके हैं। डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा की पहली पसंद बने हुए हैं। जिस वक्त कांग्रेस की लहर थी उस वक्त भी उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। एक बार फिर वे इस इतिहास को दोहराने की तैयारी में हैं। इसके पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। खासकर भारतीय जनता पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

 

युवा मतदाता भी भाजपा की नीतियों के साथ है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी बड़ी जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि इसके लिए अब 3 दिसंबर तक इंतजार करना होगा। उससे पहले प्रयास किया जा रहा है कि मस्तूरी विधानसभा में भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...