Raftaar News Cg

भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं व बेटियों का मिलेगा सम्मान : डॉ बांधी (धुंआधार जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी डॉ बांधी को मिल रहा अपार जनसमर्थन)

सीपत (हिमांशु गुप्ता/प्रांशु क्षत्रिय):– चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा जयराम नगर गतौरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां श्री बांधी का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया।

भाजपा मंडल जयराम गतौरा क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न श्री डॉ. बांधी ने कहा, मुझ पर जो विश्वास आप ने किया है उसे कायम रखिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का पुनः अवसर मिलने पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। मस्तूरी में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान श्री बांधी और उनका काफिला सबसे पहले रांक पहुंचा जहां से जनसंपर्क की शुरुआत हुई जिसके बाद क्षेत्र के देवरी पधी कौड़ियां पहुंचा, जहां से जनसंपर्क की शुरुआत की गई। इसके बाद यहां स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर डॉ. बांधी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां रांक, पंधी, और विभिन्न ग्रामों के हर दरवाजे पहुंचा जहां ग्रामीणों के विशाल जनसमूह ने मस्तूरी विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का आत्मीय स्वागत किया इस दौरान गांव गांव म चलत हे गोठ बांधी भईया काम करत हे और ओहि ल देबो ओट जैसे गगन चुंबी नारों से इलाका गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. बांधी ने कहा भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...