Raftaar News Cg

मस्तूरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण भाजपा में शामिल….!! डॉ. बांधी ने दिलाई भाजपा की सदस्यता…..?? 

बिलासपुर- विधानसभा चुनाव 2023 के ठीक पहले सत्ताधारी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण मनहर ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिया है। मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है जिसे कांग्रेसियों ने भी भांप लिया है। वही कारण है कि कांग्रेसी नीतियों से खफा होकर लगातार उनके पार्टी के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष व्यास नारायण मनहर ने सुनील मनहर, दुलार कुमार मेहर , मनोज कुमार मेहर, सीटू राम, अजय, लखमीचंद , मनराखन, वीरू कुमार , लोकेश , विश्वनाथ मेहर आदि के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । व्यास नारायण मनहर ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश और समाज विरोधी एवं विघटनकारी है। कांग्रेस ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ छल किया है ।वादा खिलाफी के कारण चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का सामना करना कार्यकर्ताओ के लिए मुश्किल हो रहा है , तो वही कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के चलते ही नाराज होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 5 वर्ष में ही कांग्रेस सरकार से उब चुकी है और इस बार छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है । भारतीय जनता पार्टी की नीतियो से ही प्रभावित होकर उन्होंने और उनके साथियों ने भाजपा की सदस्यता ली है । उन्होंने कहा की उनके और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश से मस्तूरी विधानसभा के मल्हार मंडल, खासकर बिनौरी डीह के आसपास कांग्रेस को गहरा झटका लगेगा । आमतौर पर माना जाता है कि मल्हार मंडल में भारतीय जनता पार्टी अपेक्षाकृत कुछ कमजोर है लेकिन यहां अब व्यास नारायण मनहर और उनके समाज के कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश से यहां भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है । खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के वोट का जो ध्रुवीकरण यहां बन रहा था उसमें बड़ा फर्क पड़ेगा और दावा किया जा रहा है कि भाजपा यहां से भी इस बार लीड बनाएगी।

इधर व्यास नारायण मनहर और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णमूर्ति बांधी ने हर्ष जताते हुए उनका स्वागत किया। शनिवार को व्यास नारायण मनहर और उनके करीब दर्शन पर साथियों को भाजपा पटकू पहना कर उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदान की गई। इधर एक साथ पार्टी के दर्जन भट्ट कार्यकर्ताओ के भाजपा प्रदेश से कांग्रेस में हलचल मच गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....