BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार्रवाई, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोषी पाए गए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सहेत्तर कुर्रे को पदावनत (डिमोशन) कर हवलदार बना दिया है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार सहेत्तर कुर्रे पूर्व में सीपत थाना में पदस्थ थे। आरोप है कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के एवज में उन्होंने पहले 50 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 24 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। आरोप है कि एएसआई ने थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराई और संबंधित व्यक्ति को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल एएसआई सहेत्तर कुर्रे को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच तत्कालीन एसीसीयू प्रभारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई सहेत्तर कुर्रे को पदावनत कर हवलदार बना दिया। निलंबन के बाद से वह पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....