ChhattisgarhRaftaar News Cg

रफ्तार का कहर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थार, परखच्चे उड़े 2 की हालत गंभीर…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में मंगलवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात हुआ जब महिंद्रा थार तेज रफ्तार में वीआईपी रोड से गुजर रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और थार सीधा पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...