ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पलारी जनपद पंचायत का SDO रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ACB रायपुर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम पंचायत भवानीपुर के स्कूल मैदान में मुरूम बिछाने के 10 लाख रुपए के कार्य से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, काम पूरा होने के बावजूद भुगतान और सत्यापन रिपोर्ट लंबित थी। एसडीओ ने फाइल आगे बढ़ाने के बदले सरपंच से 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में 80 हजार रुपए में तय किया गया। इसमें से 20 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके थे | गुरुवार को दूसरी किस्त के रूप में 25 हजार रुपए लेते समय एसीबी की टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। एसडीओ हाल ही में प्रमोशन पाकर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में पदस्थ हुआ था। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी शामिल तो नहीं है। इस कार्रवाई के बाद जनपद पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया है, स्थानीय लोगों ने एसीबी की कार्रवाई का स्वागत किया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...