Raftaar News Cg

ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, बनने से पहले ही उखड़ने लगी करोड़ो की सड़क, सीमेंट की परतें बिछाकर भ्रष्टाचार को ढकने का खेल…. राष्ट्रपति प्रवास को लेकर अधिकारियों ने लिया सुध, धार्मिक नगरी रतनपुर का मामला……?? 

रतनपुर:- (विजय साहू की रिपोर्ट) धार्मिक नगरी रतनपुर में लोक निर्माण विभाग और अफसरों की मिलीभगत से घटिया सड़क का निर्माण किया जा रहा है। आलम यह है कि 18 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क पहली ही बारिश में उधड़ गई है। ठेकेदार द्वारा मनमर्जी तरीके से रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है इधर, राष्ट्रपति के नगर प्रवास को देखते हुए अधिकारियों ने इसकी सुध ली है और उखड़ रही सड़क पर सीमेंट की परतें बिछाकर भ्रष्टाचार को ढकने का खेल चल रहा है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रतनपुर के खंडोबा मंदिर से केरापारा खूटाघाट की करीब आठ किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दिसंबर 2022 में 18 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत किया था, जिसके बाद टेंडर जारी कर ठेकेदार को काम दिया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने काम शुरू करने के बाद बारिश शुरू होने का बहाना कर काम अधूरा छोड़ दिया था, जिसके चलते बारिश में लोग परेशान होते रहे।

घटिया रोड निर्माण शिकायत, फिर भी अफसरों ने नहीं दिया ध्यान:-

इस बीच बारिश से जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तब स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि सड़क बनाने के लिए ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जिसे देखने वाले जिम्मेदार अफसर गायब रहते हैं। यहां टाइम कीपर की देखरेख में काम चल रहा है, जिसके कारण ठेकेदार की मनमानी चरम सीमा पर है और ठेकेदार के गुणवत्ताहीन काम की शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...