ChhattisgarhRaftaar News Cg

कत्ल का खुलासा: पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार!

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतिका की पहचान राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रविदास नगर निवासी पूर्णिमा नेताम (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को सूचना मिली थी कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के पति सुनील नेताम पर संदेह हुआ। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद था और वह फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और दल्लीराजहरा सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में आरोपी के डोंगरगांव क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी सुनील ने अपने खून से सने कपड़ों को सबूत मिटाने के उद्देश्य से अपने परिचित नीलकंठ साहू को जला देने के लिए दे दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति सुनील वंजारी (निवासी दल्लीराजहरा), सह-आरोपी ज्योतिष सिंह नेताम (निवासी डोंगरगढ़) तथा साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाले नीलकंठ साहू (निवासी मोहंदीपार, अर्जुन्दा, जिला बालोद) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...