तहसीलदार सीपत द्वारा मतदान केंद्रो का किया गया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए निर्देश….!! केंद्रो में 12,13,19 व 20 को लगेगा विशेष शिविर…..??


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारत निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा के आदेशानुसार एवं एसडीएम मस्तूरी बजरंग सिंह वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सीपत डॉ. सिद्धि गावेल द्वारा सीपत के शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवाडीह के मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।


जिसमें जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता सूची को अद्यतन किये जाने हेतु दिनाँक 02 अगस्त से 31 अगस्त तक किये जा रहे, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु अभिहित अधिकारियों की स्तिथि जानी गई। निरीक्षण के दौरान सभी अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। तहसीलदार सीपत डॉ. सिद्धि गवेल ने बताया की 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे या जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है या विलोपित करना है या संशोधन सहित अन्यत्र निवास होने से मतदान केंद्र परिवर्तन करना है, संबंधित फॉर्म 6, 7, 8 की प्रक्रिया पूर्ण कर फॉर्म लेने हेतु अभिहित अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं, जिसमे वे मतदान केंद्र में बैठकर फॉर्म ले रहे है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सीपत के साथ पटवारी भुवनेश्वर पटेल भी उपस्थित रहे।
मतदान केन्द्रों में 12,13,19 व 20 को लगेगा विशेष शिविर-
तहसील सीपत डॉ.सिद्धि गवेल ने बताया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने तथा संशोधन करवाने के लिए अवकाश के दिनों में भी विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को आयोजित होगा। इस दौरान शिविर में बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी पूरे समय मतदान केंद्रों में मौजूद रहकर दावा-आपत्तियों का निराकरण करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 31 अगस्त तक चलेगा।

