Raftaar News Cg

सीपत क्षेत्र के लूथरा में बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के महीना उर्स के मौके पर…. 5 अगस्त को होगा संभाग स्तरीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, हाजियों का होगा सम्मान… तैयारियों में जुटा प्रबंधन…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के महीना उर्स के मुबारक मौके पर “ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” के बैनर तले संभाग स्तरीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन दरगाह परिसर में 5 अगस्त शनिवार को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा। रायपुर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल ‘छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय’ के प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम अपनी यूनिट के साथ शिविर में लोगो की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके सहयोग के लिए मस्तूरी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर एनआर कंवर एवं सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. डीआर यादव भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में विशेष रूप से लुतरा शरीफ दरगाह के प्रभारी मस्तूरी एसडीएम महेश कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज और बिलासपुर संभाग प्रभारी हाजी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर में दवाइयों के साथ जरूरतमंदों को मौके पर ही चश्मा प्रदान किया जाएगा साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन रायपुर के हॉस्पिटल में कराया जाएगा। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने आंखों के मरीजों के पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। 88787 58788, 90397 79181, 90746 33335, 90397 77918, 86026 57987 इन नम्बरो में फोन करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

हाजियों का होगा सम्मान, तैयारियों में जुटा प्रबंधन:-

शनिवार को हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का महीना उर्स है। सामाजिक संगठन के द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर के बाद दोपहर 3:00 बजे दरगाह कमेटी के जानिब से हाजियों का इस्तेकबाल किया जाएगा। प्रशासन की ओर से दरगाह व्यवस्था के खिदमत गुजार समाज सेवी हाजी मोहम्मद इक़बाल हक़ ने इस वर्ष हज़ के अराकान पूरा करके वापस आएं हाजियों से प्रोग्राम में शिरकत करने अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...