BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; धान खरीदी के अंतिम दौर में भी किसान परेशान, जनदर्शन में फूटा गुस्सा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) धान खरीदी को लेकर सरकार और प्रशासन की बदलती नीतियां किसानों के लिए मुसीबत बन गई हैं। खरीफ सीजन 2025-26 में “एक-एक दाना धान खरीदी” के वादे के बावजूद सैकड़ों किसान अब भी अपनी फसल बेचने से वंचित हैं। इसी समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान जनदर्शन में कलेक्टर के सामने पहुंचे। किसानों का कहना है कि एग्रीस्टेट पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से ढाई महीने से धान खरीदी अटकी हुई है। बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि अब उनके दस्तावेज रायपुर भेजे जाने की बात कही जा रही है, जबकि खरीदी के केवल 10 दिन शेष हैं। कुछ किसानों ने खरीदी केंद्र प्रभारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ई-टोकन किसी और के नाम जारी कर दिए गए। वहीं किसानों का यह भी कहना है कि सरकार 21 क्विंटल धान खरीदी का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में सिर्फ 18 क्विंटल ही खरीदा जा रहा है। किसानों की चेतावनी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों को राहत दे पाता है या यह धान खरीदी भी सिर्फ वादों तक सीमित रह जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में मोबाइल झपटमारी का खुलासा; आरोपी समेत 2 अपचारी बालक गिरफ्तार..पीछे स... बिलासपुर के अरपा नदी में तैरती मिली युवक की लाश; शव मिलने से मची सनसनी..अब तक नहीं हो सकी पहचान! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण; दूसरी शादी कर हुआ फरार..पुलिस से बचने छज्जे में छि... बिलासपुर में श्री राम श्रद्धा यात्रा के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब; कोनी से बैमा तक गूंजा जय श्रीराम..श... कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ...