Raftaar News Cg

मोहर्रम को लेकर सीपत थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…. सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से 29 को निकलेगी विशाल जुलूस……!! पुलिसकर्मी रखेंगे हुड़दंगियों पर नजर…..?? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय)  रविवार को स्थानीय थाना परिसर में आगामी 29 जुलाई को निकलने वाले मोहर्रम के विशाल जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक सीपत थाना के नए थाना प्रभारी टीआई नरेश चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग सहित क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान टीआई नरेश चौहान एवं एसआई युगल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हुड़दंगियों पर सख्त नजर रखी जायेगी। उत्पात मचाने वाले की खैर नहीं होगी। वहीं समय पर जुलूस निकालने एवं शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस में लोगों को शामिल होने का भी आग्रह किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नूरी कौशिल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेश यादव, भाजपा नेता मन्नू ठाकुर, व्यापारी बसंत अग्रवाल, महिला मोर्चा महामंत्री ईला देवी देवांगन, रियाज अशरफी, उष्मान खान, फिरोज खान, रोशन खान, मनोहर पात्रे, खाड़ा सरपंच, परसाही सरपंच सहित क्षेत्रवासीयों, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय पत्रकारों की उपस्थित रही।

नये थाना प्रभारी चौहान ने दी महत्वपूर्ण जानकारी-

सीपत थाने के नए थाना प्रभारी नरेश चौहान ने साइबर फ्रॉड की समस्या से बचने के उपाय तथा इस तरह के फ्रॉड केस में फसने पर पूरे डॉक्यूमेंट सहित तुरंत थाने आकर सीसीटीएनएस के पास सूचना देने की जानकारी बैठक में उपस्थित लोगों के बीच दिये। वहीं चाइल्ड पोर्नोग्राफी तरह के केसेश से बचने के उपाय भी बताएं। लोगों ने नई बातें जानकर बैठक के बीच टीआई नरेश चौहान की काफी सराहना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...