Raftaar News Cg

डायरिया का प्रकोप शहर के अलावा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में, विधायक बांधी क्षेत्रवासियों का त्वरित इलाज की व्यवस्था कराने हो गए सक्रिय….!! विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए निर्देश….?? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) डायरिया ने अब शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं मस्तूरी में 2 गांव में डायरिया के मरीज मिलते ही मस्तूरी विधायक सक्रिय हों गए, विधायक ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारी से इसकी चर्चा की एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए कि मस्तूरी में एक सूचना केंद्र बनाए, जिससे बीमार लोगों की सूचना आते ही उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके साथ ही एक कम बैक टीम का भी गठन हों, जो प्रभावित गांव में जा कर त्वरित इलाज की व्यवस्था कर सके।

डॉ बांधी ने अपने मैदानी कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा है और पंचायत के अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं ताकि कहीं से भी डायरिया के मरीजों की सूचना पहुंचते ही तत्काल उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई जा सके, उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया की पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है।

मस्तूरी विधायक पेशे से डाक्टर है, बिमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने आम जनता से अपील की है, कि बरसात को देखते हुए हरी सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर उपयोग में लाएं एवं पीने के लिए अधिक से अधिक कुनकुने अथवा गर्म पानी का उपयोग करें खाना हमेशा हाथ धो करके खाएं एवं संभव हो सके तो गर्म भोजन का सेवन करें। उन्होंने बताया कि बारिश में बैक्टीरिया और कीटाणुओं का प्रकोप अधिक होता है  इसलिए यह सावधानी बरतने से हम काफ़ी हद तक डायरिया जैसी बीमारी से बच सकते हैं  उन्होंने अपील की है कि आसपास कोई भी यदि डायरिया का मरीज दिखे तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग एवं कम बैक टीम को दें ताकि विभाग आसानी से डायरिया पर काबू पा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...