Raftaar News Cg

हाई स्कूल कर्मा में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत 35 छात्राओं को मिला सरस्वती साइकिल योजना का लाभ….!! साइकिल मिलते ही चेहरे पर आई रौनकता….??

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कर्मा के 35 छात्राओ बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया, साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया गया। जिसमें साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे, इस अवसर पर ग्राम पंचायत कर्मा के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार कश्यप, उपसरपंच पूरन यादव, शाला विकास समिति के दिलीप कुमार सिद्धार्थ, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्मा के प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी, शिक्षाविद राजकुमार उपस्थित रहे। सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार कश्यप ने बच्चों से संबंधित बातें रखे और बताया कि अब उनके समय की बचत होगी साथ ही स्कूल जाने में और सुविधा मिलेगी। बालिकाओं ने बताया कि पहले वे कई किलोमीटर दूरी तय करने से थक जाती थी, इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ता था, साइकिल मिल जाने से बहुत कुछ अच्छा होगा। साइकिल से जाने से थकावट नहीं लगेगी। समय की बचत के साथ ही घर के अन्य काम और स्कूल के पढ़ाई लिखाई के लिए भी ज्यादा समय मिलेगा। वहीं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्मा के प्राचार्य रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हुआ। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचती हैं। पहले कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। ये समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। उल्लेखनीय है कि मिडिल स्कूल में अध्ययन के पश्चात् हाईस्कूल में पढ़ने जाने के लिए छात्राओं के लिए सरस्वती सायकल योजना काफी मददगार साबित हुआ है। जिससे छात्राओं को आने जाने में सुविधा प्राप्त हुआ है और वह अपनी पढ़ाई आगे की ओर ले गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल...